इटकी: रातू के शराब कारोबारी की होटवार जेल में मौत
Itki, Ranchi | Apr 3, 2024 कटहरकोचा काठीटांड़ निवासी शराब कारोबारी बुधवा उरांव उर्फ बुद्धू की होटवार जेल में मौत हो गई। ज्ञात हो कि बुधुवा उरांव को अवैध शराब बनाने के आरोप में 28 मार्च को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। एक अप्रैल को सूचना मिलने के बाद मृतक की पत्नी सौंदी तिर्की, जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत व अन्य ने थाना पहुंचकर मृतक की बच्ची की मदद करने की मांग रखी।