पवई: पानी के लिए खुद संघर्ष कर रहे ग्रामीण: जैतपुरा में जनसहयोग से हो रही तालाब की खुदाई, प्रशासन पर उठे सवाल
Pawai, Panna | Jun 6, 2026 कल्दा पहाड़ क्षेत्र के जैतपुरा गांव में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि ग्राम पंचायत सगरा के पास बजट नहीं होने के कारण ग्रामीणों को अपनी समस्या का समाधान खुद ही तलाशना पड़ रहा है। गांव में जलसंकट से राहत पाने के लिए ग्रामीण जनसहयोग से राशि एकत्र कर तालाब की खुदाई करा रहे हैं।