बोध गया: गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय पहुंचे बकरौर, स्व. डॉ. राधा कृष्ण मिश्रा को दी श्रद्धांजलि
Bodh Gaya, Gaya | Jun 18, 2026 गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने गुरुवार की दोपहर 12 बजे बोधगया प्रखंड के बकरौर स्थित शोक संतप्त परिवार के आवास पहुंचकर स्वर्गीय डॉ. राधा कृष्ण मिश्रा उर्फ भोला मिश्रा के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मंत्री ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर हाल के दिनों में घटित दुर्भाग्यपूर्ण घटना की विस्तृत जानकारी ली।