मेरठ: भावनपुर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार परिवार को मारी टक्कर, चालक की पिटाई के बाद हुआ बवाल, वीडियो वायरल
Meerut, Meerut | Apr 24, 2026 मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब एक स्कॉर्पियो ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने चालक की पिटाई कर दी और मौके पर जमकर हंगामा हुआ, जिसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।