कायमगंज: कम्पिल सीएचसी परिसर में खड़ी दो कंडम एंबुलेंस में लगी आग, 9 माह पहले कंडम घोषित की गई थीं दोनों एंबुलेंस
कम्पिल सीएचसी परिसर में दो कंडम एंबुलेंस खड़ी हुई थी। अचानक दोनों एम्बुलेंस में आग लग गई।आग इतनी भीषण थी कि दमकल टीम के पहुंचने और उसे पर आग पर काबू पाने तक दोनों एंबुलेंस पूरी तरह जलकर राख हो गई। यह दोनों एंबुलेंस 108,102 सेवा की थी।9 महीने पहले कंडम दोनों एंबुलेंस घोषित की गई थी।एंबुलेंस प्रभारी ने बताया कि सुबह सफाई कर्मी ने कूड़े के ढेर में आग लगाई थी।