बेगूसराय: बरौनी थाना पुलिस ने 14 लीटर देशी शराब बरामद की, अभियुक्त फरार
बरौनी थाना की पुलिस ने 14 लीटर देसी शराब को बरामद किया है. इस बात की जानकारी गुरुवार की देर रात 10:00 बजे उसकी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर बरौनी थाना की पुलिस में गुड्डू शाह के घर से 14 लीटर देसी शराब बरामद किया है.