पूजा-अर्चना के साथ करण शर्मा ने संभाला नगर परिषद अध्यक्ष का कार्यभार
Bushahr Today TV
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष करण शर्मा ने शनिवार को विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाला। कार्यभार ग्रहण करने से पहले अध्यक्ष कक्ष में पूजा-अर्चना की गई और नगर परिषद क्षेत्र के विकास और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष रोहित नेगी, पार्षद, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने करण शर्मा और रोहित नेगी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यभार संभालने के बाद अब शहरवासियों को नई नगर परिषद से सफाई, पार्किंग, यातायात और अन्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार की उम्मीद है।
Rampur, Shimla | Jul 11, 2026