घुवारा: भोजपुरा गांव में 16 वर्षीय नाबालिग का बाल विवाह रोकने की गुहार, लोगों ने पुलिस से की शिकायत
भगवां थाना क्षेत्र के भोजप
भगवां थाना क्षेत्र के भोजपुरा गांव में 16 वर्षीय नाबालिग बालिका के बाल विवाह का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता धनबाई सौर ने कलेक्टर और एसपी को आवेदन देकर सोमवार की शाम 5 बजे आरोप लगाया है कि 7 जुलाई 2026 को कानून के विरुद्ध नाबालिग मोहिनी सौर का विवाह कराया जा रहा है। आवेदन में कहा गया है कि बालिका की उम्र महज 16 वर्ष है।