शाहजहांपुर: 10 हजार से अधिक फॉलोअर्स वाले इन्फ्लुएंसर्स आगे आएं, सरकारी योजनाओं के प्रसार में जिला प्रशासन का साझीदार बने: डीएम
शाहजहांपुर। जिलाधिकारी ने जनपद के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से अपील करते हुए कहा कि वे सरकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने बताया कि जिन इन्फ्लुएंसर्स के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 10,000 या उससे अधिक फॉलोअर्स हैं, वे इस जनसेवा से जुड़े कार्य में जिला प्रशासन का हिस्सा बन सकते हैं।