शाहजहांपुर: महिला अधिवक्ता ने गंभीर आरोप लगाया- हमले के बाद भी एफआईआर नहीं दर्ज, उल्टा समझौते का दबाव बनाया जा रहा
शाहजहांपुर। कचहरी परिसर में 15 वर्ष से प्रैक्टिस कर रहीं अधिवक्ता मीता गुप्ता पर फावड़े से हमला होने की घटना से वकीलों में आक्रोश है। वह अपनी सीट पर कार्य कर रही थीं, तभी पास में बैठी अधिवक्ता रफत जहां से सीट को लेकर विवाद हो गया। मीता गुप्ता का कहना है कि उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही और उन पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता ने बताया कि अब वह