भरतपुर: गहनोली थाना क्षेत्र में पहाड़ी पर घूमता हुआ लेपर्ड देखा गया
भरतपुर जिले के गहनोली थाना क्षेत्र में घाटोली की पहाड़ियों पर एक लेपर्ड दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में सतर्कता बढ़ गई है। पशुओं को चराने गए लोगों ने पहाड़ी पर घूम रहे लेपर्ड का वीडियो बनाया। लोगों को देखकर लेपर्ड पहाड़ी पर चढ़ गया और वहां से निकल गया। इसके बाद ग्रामीणों ने गांव में इसकी सूचना दी और वन विभाग से रेस्क्यू की मांग की है।