अंबाह: JCB चली, कचरा नहीं हटा! अंबाह सब्जी मंडी में सफाई के दावों और मौके की हकीकत में अंतर
Ambah, Morena | Sep 28, 2026 अंबाह। सब्जी मंडी में रविवार को नगर पालिका के विशेष सफाई अभियान के बावजूद सोमवार दोपहर कई जगह कचरे के ढेर नजर आए। एक गली में एक छोर तक सफाई के बाद जेसीबी लौट गई, जबकि दूसरे छोर पर गंदगी बनी रही। दुकानदारों ने फिसलन और कचरे से परेशानी तथा लोगों के गिरने की शिकायत की।