ऊंचाहार: मुरारमऊ गाँव में मकान बंटवारे के विवाद में महिला पर लोहे की रॉड से किया हमला, जांच में जुटी पुलिस
ऊँचाहार क्षेत्र के मुरारमऊ गाँव की दीपिका शुक्ला का पति परदेश में रहता है और वो दो बच्चों के साथ घर पर रहती है।उसने बताया कि जेठ से उसका मकान बंटवारे का विवाद चल रहा है।उसके जेठ द्वारा जबरन छज्जा तोड़ा जा रहा था, जब उसने विरोध किया तो आरोप है कि, जेठ व जेठानी ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर हमला कर दिया।उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।पुलिस जांच कर रही है।