इमामगंज डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने बिजैनी गांव से चोरी की चारपहिया वाहन के साथ भारी मात्रा में देशी महुआ शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से तीन धंधेबाजों — पवन कुमार, उद्दल कुमार और संतन कुमार को गिरफ्तार किया। डीएसपी कमलेश कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि छठ पर्व और विधानसभा चुनाव को लेकर अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम बनाई गई थी।