अनूपपुर: ज्ञान भारतम मिशन: अनूपपुर में 10 हजार से अधिक प्राचीन पांडुलिपियों का दस्तावेजीकरण
जिले में ‘ज्ञान भारतम मिशन’ के तहत राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान तेजी से चल रहा है। कलेक्टर हर्षल पंचोली के मार्गदर्शन में जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की टीम ने अब तक 10,544 प्राचीन पांडुलिपियों का दस्तावेजीकरण कर उनकी जानकारी आधिकारिक ऐप पर अपलोड की है। अमरकंटक एवं आसपास के क्षेत्रों में चल रहे सर्वेक्षण का कार्य जारी है ।