झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने शनिवार दोपहर 12 बजे एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि महिला आरक्षण की आड़ में मोदी सरकार द्वारा चालाकी पूर्वक लाये गये 131वां संविधान संशोधन विधेयक का लोकसभा से दो-तिहाई बहुमत के अभाव में अस्वीकृत होना एक अच्छा व स्वागत योग्य कदम है, इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मोदी सरकार को इस्तीफा देना चाहिए।