मंझनपुर: ओसा कस्बे में चित्रकूट हाइवे से पुलिस भर्ती ठग गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹8.84 लाख, कार व पुलिस आई कार्ड बरामद
प्रदेश पुलिस मे सिपाही भर्ती प्रक्रिया से पहले भर्ती प्रक्रिया मे फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का खुलासा एसओजी व साइबर टीम ने किया है। ब्रहस्पतिवार को पुलिस टीम ने शिकार की तलाश मे खड़े कार सवार 3 जालसाज़ों को पकड़ा है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 8.84 लाख रुपये, लैपटॉप, पुलिस आई कार्ड, सरकारी विभाग की 4 मोहरे, 18 प्रवेश पत्र व मार्क शीट सहित कार बरामद किया है।