बहराइच: जिला बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ता के निधन पर आयोजित शोकसभा में अधिवक्ताओं ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
जिला एवं सत्र न्यायालय स्थित जिला बार एसोसिएशन सभागार में सोमवार को अधिवक्ता सत्य कुमार तिवारी के आकस्मिक निधन की सूचना पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस लोकसभा के दौरान दिवंगत अधिवक्ता की आत्मा की शांति की अधिवक्ताओं ने प्रार्थना की और आज सोमवार को न्याय कर से विरत रहने का निर्णय लिया।