धनौरा: गजरौला चौपला पुलिस चौकी के पास सवारी बैठाने को लेकर प्राइवेट कार चालकों में जमकर हुई मारपीट, घटना का वीडियो हुआ वायरल
गजरौला चौपला पुलिस चौकी के पास सवारी बैठाने को लेकर डग्गामार वाहन चालकों के बीच जमकर मारपीट और हंगामा हुआ। बुधवार सुबह हुई इस घटना में इको चालकों ने जबरन सवारी बैठाने पर एक-दूसरे के साथ मारपीट की, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई और राहगीरों को परेशानी हुई। घटना की मुख्य बातें: स्थान गजरौला चौपला पुलिस चौकी के पास।