पटना ग्रामीण: बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में फायरिंग, सात खोखे और एक मिसफायर कारतूस बरामद
बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में 16 फरवरी की रात में गोरख लेन के पास 10 से 15 लोगों के द्वारा आपसी विवाद में फायरिंग की वारदात हुई थी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से 7 खोखा और एक मिसफायर कारतूस बरामद किया है। मंगलवार दोपहर 2:28 पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विधि व्यवस्था 1 कृष्ण मुरारी ने मामले की जानकारी दी है।