पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग में अतिथि शिक्षकों का धरना प्रदर्शन, सेवा नियमित करने की मांग
बिहार के उच्च शिक्षा के अतिथि शिक्षकों ने गर्दनीबाग धरना स्थल पर दो दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इन सभी शिक्षकों की मांग है कि उनकी सेवा नियमित की जाए और समान काम के लिए समान वेतन दिया जाए। मौके पर प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने कहा कि हर 11 महीने पर जॉब चले जाने का डर लगा रहता है, इसलिए सेवा को नियमित किया जाए।