बेगूसराय: नीमा चांदपुरा थाने की पुलिस ने खगरिया जिले से 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार: SP
नीमाचांदपुरा थाना की पुलिस में 01 अभियुक्त को खगड़िया जिले से गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी गुरुवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस कुख्यात अपराध कर्मियों के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत नीमाचांदपुरा थाना में आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की है.