शाहजहांपुर: प्रधान के बेटे पर नाबालिग से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर आरोप, मुकदमा दर्ज
शाहजहांपुर। थाना रौजा क्षेत्र के एक गांव में प्रधान के बेटे आदित्य पर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, धमकी देने और दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगा है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री खेलकूद चयन प्रक्रिया में शामिल है, इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी उस पर अकेले मिलने का दबाव बना रहा था।