शाहजहांपुर।जिले में आंगनवाड़ी सहायक के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मुख्य विकास अधिकारी अपराजिता सिंह ने बताया कि सभी आवेदनों को पारदर्शी और निर्धारित मानकों के आधार पर स्वीकार किया जाएगा। सीडीओ ने ग्राम पंचायत स्तर पर सूचना प्रसारित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक योग्य महिलाएं इन पदों के लिए आवेदन कर सकें।