सुल्तानगंज: सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर अजगैबीनाथ धाम में उमड़ी कांवरिया श्रद्धालुओं की अपार भीड़
अजगैबीनाथ धाम में 22 जुलाई से शुरू हुए विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला अब धीरे धीरे परवान चढ़ने लगा है। सावन की दूसरी सोमवारी पर अजगैबीनाथ मंदिर सहित अन्य शिवालयों में जल अर्पित करने के पहले अहले सुबह से ही स्नान करने व जल भरने को लेकर सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट एवम नई सीढ़ी घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ ही लगी रही। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पावन महीना में