जिले के ग्राम उर्दानी के ग्रामीणों ने जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर से शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सामान्य वन मंडल द्वारा आम रास्ते पर तार फेंसिंग लगाकर आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया गया है। बताया गया कि यह रास्ता सैकड़ों साल पुराना है, जिसका उपयोग छह गांवों के लोग करते आ रहे हैं। रास्ता बंद होने से ग्रामीणों को रोजमर्रा की आवाजाही बंद है।