दाड़लाघाट: हरिजन सेवक संघ हिमाचल प्रदेश एवं हरिजन कल्याण समिति की शालाघाट में हुई बैठक
हरिजन सेवक संघ हिमाचल प्रदेश एवं हरिजन कल्याण समिति क्षेत्र अर्की की बैठक आज मंगलवार दोपहर 3 बजे शालाघाट के नजदीक विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष चुन्नीलाल बंसल ने की। बैठक में मुख्य रूप से 2024 25 की वार्षिक रिपोर्ट तैयार की गई।चुन्नीलाल बंसल ने बताया कि संस्था ने इस बार गरीब एवं असहाय व्यक्ति करमचंद के लिए राशि इक्क्ठी की है।