दनियावां: शाहजहांपुर: थाना पुलिस ने छोटी केवई गांव से कुर्की के एक वारंटी को किया गिरफ्तार
Daniawan, Patna | May 20, 2026 शाहजहांपुर थाना पुलिस ने छोटी केवई गांव से एक कुर्की जप्ती के वारंटी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार वारंटी छोटी केवई गांव निवासी अरुण कुमार है। इसके विरुद्ध वर्ष 2014 में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। वह घटना के बाद से फरार चल रहा था। इसके विरुद्ध न्यायालय द्वारा कुर्की जप्ती की कार्रवाई भी की जा चुकी है। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष मुन्ना दास ने दिया है।