मछलीशहर: तहसील परिसर में भाकपाजनों ने विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने मछलीशहर तहसील परिसर में अपनी मांगों को लेकर शनिवार की सुबह 11 बजे प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बेसिक विद्यालय के मर्जर (विलय) की नीति गरीब विरोधी है। इस नीति से गरीब परिवार के बच्चे शिक्षा विहीन हो जायेंगे। साथ ही घर से दूर विद्यालय होने के कारण छोटे बच्चों की सुरक्षा को भी खतरा बढ़ जायेगा।