मछलीशहर: सुजानगंज में कबड्डी ब्वायज चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन
जिले के सुजानगंज क्षेत्र के जेपी इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित सीबीएसई अंडर 5 कबड्डी ब्वायज चैंपियनशिप प्रतियोगिता का शुक्रवार की सायं 5 बजे समापन हो गया। प्रतियोगिता में अंडर 19 ग्रुप में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल चंदौली, अंडर 17 ग्रुप में उडवर्ड पब्लिक स्कूल भदोही तथा अंडर 14 ग्रुप में देहरादून पब्लिक स्कूल वाराणसी ने प्रथम स्थान हासिल किया