पीपलदा: इटावा थाना क्षेत्र में स्टेट हाइवे 70 पर भूसे से भरे मिनी ट्रक को बचाने के प्रयास में चने से भरा ट्रैलर पलटा चालक घायल
Pipalda, Kota | May 1, 2024 इटावा क्षेत्र में स्टेट हाइवे 70 पर आज एक चने से भरा ट्रेलर उस वक्त पलट गया जब भूसे से भरे मिनी ट्रक को बचाने के प्रयास में कोलाना गांव के निकट पलट गया।घटना में ट्रेलर चालक राकेश निवासी लबान घायल हो गया जिसको इलाज के लिए इटावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। स्टेट हाइवे 70 पर इटावा से ट्रेलर चने भरकर कोटा जा रहा था की यह हादसा हुआ।