पीपलदा: खातोली थाना क्षेत्र में चंबल ढिबरी गांव के निकट बाइक फिसलने से युवक घायल एमबीएस अस्पताल में भर्ती
Pipalda, Kota | Apr 29, 2024 जिले के खातोली थाना क्षेत्र के चंबल ढिबरी गांव के निकट सोमवार को बाइक फिसलने से एक युवक गम्भीर घायल हो गया। जिसको एम्बुलेंस के जरिये कोटा एमबीएस अस्पताल लाया गया जहां उसका इमरजेंसी वार्ड में उपचार चल रहा है। युवक राजकुमार पुत्र धर्मराज कोटडापूरा गांव से किसी कार्यक्रम में भाग लेकर अपने गांव आ रहा था कि तेज रफ़्तार बाइक फिसलने से वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।