पीपलदा: खातोली थाना क्षेत्र के बागरोद गांव में युवती ने किया जहर का सेवन हालत गम्भीर MBS अस्पताल में भर्ती
Pipalda, Kota | May 1, 2024 खातोली थाना क्षेत्र में बागरोद गांव में मंगलवार रात्रि को एक युवती ने घर मे जहर खा लिया जिसको परिजन गम्भीर हालत में एमबीएस अस्पताल लेकर पँहुचे।जहॉ उसका इमरजेंसी वार्ड में उपचार चल रहा है। शिवानी पुत्री मुकेश ने अपने घर मे रखा जहर का सेवन कर लिया।जिस समय उसने यह कदम उठाया परिवार के सभी लोग शादी में गए थे।युवती घर मे अकेली थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।