पीपलदा: लापता कोचिंग छात्रा का 9 दिन बाद भी कोई सुराग नही पुलिस की टीमे उत्तरप्रदेश के व्रन्दावन पहुँची एडिशनल SP ने दी जानकारी
Pipalda, Kota | Apr 29, 2024 अनंतपुरा इलाके से 9 दिन से लापता कोचिंग छात्रा का आज तक कोई पता नही चला है।पुलिस की टीमे उसको तलाशने उत्तरप्रदेश के व्रन्दावन भेजी गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी ने बताया कि छात्रा तृप्ति सिंह निवासी खुशी नगर पिछले 9 दिनों से लापता है।उसके परिजन भी कोटा में रहकर उसकी तलाश में जुटे है।पुलिस ने रविवार को चंबल नदी में भी उसकी तलाश करवाई।