गुरुग्राम: कांग्रेस के दबाव में मेयर के पति को सलाहकार पद से हटाया गया: कांग्रेस नेता पंकज डावर
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज डावर ने कहा कि भाजपा परिवारवाद की राजनीति को बढ़ावा दे रही है, लेकिन सक्रियता से काम कर रही कांग्रेस भाजपा को अपने ऐसे मंसूबों में कामयाब नहीं होने देगी। इसका बड़ा उदाहरण कांग्रेस के विरोध के दबाव में नगर निगम आयुक्त द्वारा मेयर राज रानी मल्होत्रा के सलाहकार लगाए गए उनके पति को हटाना। उनकी यह नियुक्ति सिर्फ नौ दिन की ही रही।