गुरुग्राम: पुलिस विभाग से 12 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने दी शुभकामनाएं
पुलिस विभाग में सेवा देने के बाद 12 पुलिसकर्मी सेवानिवृत हो गए। पुलिस कमिश्रर विकास अरोड़ा व अन्य पुलिस अधिकारियों ने उन्हें विदाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस लाईन में गुरुग्राम पुलिस के इंस्पेक्टर दलबीर सिंह, रतिराम, ईएसआई राम कुमार, मुन्नीलाल, करतार सिंह, जसवीर सिंह, ईएसआई सहित 12 पुलिसकर्मी सेवानिवृत हुए है l