गुरुग्राम: पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल बहुउद्देश्यीय हॉल के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए
केंद्रीय विद्युत, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मानव जीवन मे प्रत्येक व्यक्ति अपने सुख के लिए आगे बढ़ता है। जीवन के इन प्रयासों में यदि एक कदम आगे बढक़र किसी जरूरतमंद अथवा दिव्यांगजन की मदद कर उसे समाज की मुख्यधारा में लाने का प्रयत्न करेंगे तो इससे बड़े सुख की अनुभूति होगी।