बहराइच: अनारकली रेलवे क्रॉसिंग के पास थाना दरगाह पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना दरगाह पुलिस ने सोमवार को अनारकली रेलवे क्रॉसिंग के पास है अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस मामले में जानकारी देते हुए सीओ सिटी ने बताया कि मुखबिर खास की सूचना के आधार पर थाना दरगाह पुलिस गुल्लाबीर कॉलोनी में रहने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है।