#नई टिहरी में #कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन #कई नेता गिरफ्तार
#नई टिहरी। #जिला मुख्यालय #नई टिहरी में #मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर #कांग्रेस जनों द्वारा बुधवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। #राजकीय प्रताप इंटरमीडिएट कॉलेज नई टिहरी में राज्य सरकार के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आए सभी नेताओं के ठीक सामने जोरदार विरोध किया गया। प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, स्थानीय विधायक किशोर उपाध्याय तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के दौरे के विरोध में कांग्रेसजनों और आंदोलनकारियों ने कनस्तर बजाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
#प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जिला मुख्यालय नई टिहरी में लंबे समय से मेडिकल कॉलेज की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार द्वारा इस दिशा में अब तक ठोस पहल नहीं की गई है। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि मेडिकल कॉलेज टिहरी की जनता की बुनियादी स्वास्थ्य जरूरतों से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है।
#विरोध प्रदर्शन के दौरान #प्रदेश कांग्रेस कमेटी के #महासचिव #राकेश राणा, #पूर्व राज्य मंत्री #सैयद मुशर्रफ अली, #पीसीसी सदस्य #देवेंद्र नोडीयाल, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नवीन सेमवाल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव इमरान खान, सोनू, छात्र नेता राहुल बुटोला, कांग्रेस नेता वीरेंद्र दत्त सहित कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
आंदोलनकारियों ने मेडिकल कॉलेज की मांग के साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े गंभीर सवालों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध जांच होनी चाहिए तथा उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
#प्रदेश कांग्रेस कमेटी के #महासचिव #राकेश राणा ने कहा कि वोट चोरी के आरोपों के बीच बनी सरकार अब तानाशाही पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सभी सांसदों के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, वह निंदनीय है। लोकतंत्र में इस तरह की कृतियों की कोई जगह नहीं है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि टिहरी की जनता अपने अधिकारों और क्षेत्र की बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करती रहेगी। जब तक जिला मुख्यालय नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Jakhnidhar, Tehri Garhwal | Oct 7, 2026