हरदा: ई-ऑफिस व्यवस्था के लिए संयुक्त कलेक्टर नागू को नियुक्त किया गया नोडल अधिकारी
Harda, Harda | Jan 28, 2025 आज 28 जनवरी शाम 6 बजे सभी जिला कार्यालयों में कार्यवाही त्वरित गति से करने के लिये आधुनिक तकनीक का उपयोग किये जाने के उद्देश्य से ई-आफिस परियोजना लागू करने के लिये कलेक्टर आदित्य सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति गठित की गई है तथा जिला स्तरीय नोडल अधिकारी संयुक्त कलेक्टर संजीव नागू को बनाया गया है।