हरदा: महाकुंभ टिप्पणी पर भाजपा युवा मोर्चा का विरोध, खड़गे का पुतला फूंका
Harda, Harda | Jan 28, 2025 हरदा में भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा महाकुंभ और सनातन धर्म पर की गई टिप्पणी के विरोध में आज 28 जनवरी 4 बजे जोरदार प्रदर्शन किया। परशुराम चौक पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने खड़गे का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस इफ्तार पार्टी या हज यात्रा के बारे में भी ऐसी टिप्पणी कर सकती है।