हरदा: कलेक्टर ने मुर्गी पालकों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
Harda, Harda | Jan 28, 2025 हरदा जिले के मुर्गी पालकों का 40 सदस्यीय दल आज 28 जनवरी शाम 4 बजे दो दिवसीय प्रशिक्षण भ्रमण के लिये नर्मदापुरम् के केसला के लिए रवाना हुआ। इस दल को कलेक्टर आदित्य सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उप संचालक पशुपालन विभाग डॉ. एस. के. त्रिपाठी, ग्रामीण आजीविका मिशन के परियोजना प्रबन्धक राधेश्याम जाट, आगा खान संस्था से भारती मालवीया भी उपस्थित थे।