हरदा: गलत सर्जरी से बच्चे की मौत मामले में परिजनों ने कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का किया प्रयास, ₹1 करोड़ की मदद व नौकरी की मांग
Harda, Harda | Jan 28, 2025 आज 28 जनवरी 4 बजे मृतक के परिजनों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया, जहां कलेक्टर के नहीं आने पर मृतक के माता-पिता ने आत्मदाह का प्रयास किया। घटना 17 सितंबर की है, जब डॉ. भरत काटकर ने अर्जुन का अपेंडिक्स का ऑपरेशन किया था। ऑपरेशन के बाद अर्जुन की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने फिर से डॉ. काटकर को दिखाया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।