बस्ती: शेखपुरा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ महादेवा विधायक दुधराम ने किया
Basti, Basti | Mar 25, 2025 बस्ती जिले के विकासखंड बहादुरपुर स्थित पंचायत भवन, शेखपुरा में ट्री इनिशिएटिव्स सोसाइटी के सहयोग से आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। महादेवा विधानसभा के विधायक दूधराम ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर शिविर का शुभारंभ किया, विधायक ने इस तरह के शिविरों की आवश्यकता पर बल दिया।