बस्ती: इस्माइलपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो रिहायसी छप्पर जलकर हुए राख
Basti, Basti | Mar 24, 2025 लालगंज थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग दो रिहायसी छप्पर जलकर राख हो गई। छप्पर में रखा सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग की वजह से छप्पर में रखा गैस सिलेंडर फटने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।