बस्ती: बेलवा डाड़ में न्यायालय द्वारा लगाए गए जुर्माने को न जमा करने पर प्रशासन ने 86 वर्गमीटर जमीन को कब्जे में लिया
Basti, Basti | Mar 25, 2025 कलवारी थाना क्षेत्र के बेलवाडाड़ गांव में मंगलवार को दिन में न्यायालय द्वारा लगाये जुमार्ने को न जमा करने वाले की 86 वर्गमीटर जमीन प्रशासन द्वारा कब्जे में ले लिया गया। नायब तहसीलदार स्वाती सिंह ने बताया कि बेलवाडाड़ गांव के डा0 प्रेम नरायण द्वारा न्यायालय में वाद दाखिल किया था जिसे संबन्धित न्यायालय द्वारा खारिज कर दिया गया था।