महाराजगंज: बछरावां में सिरफिरे युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया, इलाज के दौरान डॉक्टर से की बहस
15 मई शुक्रवार की रात्रि 9:00 बजे एक सिरफिरे युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टर से युवक ने बहस बाजी की जिस पर परिजनों के द्वारा डॉक्टर से इलाज करने के लिए कहा गया। डॉक्टर के इलाज के दौरान करीब 4 घंटे के उपरांत हालात सामान्य होने पर घर भेज दिया गया है।