ग्राम माणा में मकान निर्माण की बात को लेकर आज शुक्रवार को विवाद हो गया और परिवार के सीताराम पाटीदार, गोपाल पाटीदार और सुमित्रा बाई पाटीदार ने मंगलेश पिता बाबूलाल पाटीदार के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की । जिससे मंगलेश को गंभीर चोट आई और उपचार के लिए शाम 7 बजे आगर जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया गया है।