नारदीगंज: भीषण गर्मी के बीच नारदीगंज समेत जिलेभर में हुई बारिश, लोगों को मिली राहत
नारदीगंज समेत जिले के कई इलाकों में हुई बारिश से बड़ी राहत मिली। पिछले कई दिनों से समय पर मानसून नहीं आने के कारण लोग तेज धूप और गर्म हवाओं से परेशान थे। दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और कई स्थानों पर अच्छी बारिश हुई। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।