वाड्रफनगर: सांसद चिंतामणि महाराज ने केंद्रीय गृह मंत्री से की आत्मीय मुलाकात
वाड्रफनगर रविवार सरगुजा सांसद माननीय चिंतामणि महाराज ने आज देश के यशस्वी गृहमंत्री माननीय श्री अमित शाह जी से आत्मीय भेंट कर विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा की और मार्गदर्शन प्राप्त किया। उनके दृढ़ नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई से सुदूर वनांचल क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा का वातावरण स्थापित हुआ है।